FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

By Ankit Jaiswal | May 05, 2026

फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी चिंता सामने आई है। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत करीब आ चुकी है, लेकिन भारत में इसके प्रसारण को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। मौजूद जानकारी के अनुसार, देश में अब तक किसी भी कंपनी के साथ प्रसारण अधिकार को लेकर आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो हॉटस्टार ने करीब 20 मिलियन डॉलर की बोली लगाई थी, जिसे फीफा ने कम बताते हुए खारिज कर दिया। वहीं सोनी ने भी अधिकार खरीदने की संभावना पर विचार किया, लेकिन औपचारिक बोली नहीं लगाई।

बताया जा रहा है कि फीफा ने वर्ष 2026 और 2030 के लिए भारत में संयुक्त प्रसारण अधिकार की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर तय की है। तुलना के लिए, वर्ष 2022 के विश्व कप के अधिकार करीब 60 मिलियन डॉलर में तय हुए थे और वह समझौता टूर्नामेंट से काफी पहले हो गया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अब इस बात की चर्चा हो रही है कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन इस जिम्मेदारी को संभाल सकता है और डीडी स्पोर्ट्स पर मैचों का प्रसारण हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होनी है, जो भारतीय समय के अनुसार 12 जून की रात से शुरू होगा। ऐसे में समय बहुत कम बचा है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

एक तरफ देश में फुटबॉल के विकास के लिए नई रणनीति बनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रसारण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जो प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ