एयर मार्शल अमित देव ने वायुसेना की पश्चिमी कमान का प्रभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

एयर मार्शल अमित देव ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाल लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामला: अधिकारी को कोर्ट मार्शल के लिए वायुसेना के हवाले किया गया

बयान में कहा गया है, एयर मार्शल अमित देव ... ने एक अक्टूबर को पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में कार्यभार संभाला। इसमें कहा गया है कि वर्तमान कार्यभार संभालने से पहले वह पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।

देव को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लगभग 2,500 घंटे की अभियानगत उड़ान का अनुभव है। भारतीय वायुसेना में लगभग 39 वर्षों की सेवा के दौरान देव कमान और स्टाफ में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

बयान के अनुसार, वह मिग-21 स्क्वाड्रन, फ्रंटलाइन एयर बेस, एयर डिफेंस डायरेक्शन सेंटर और ऑपरेशनल फाइटर बेस की कमान संभाली चुके हैं।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे