दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया और आठ निगरानी स्टेशनों के अनुसार, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सोमवार को दिल्ली में एक्यूआई 304 दर्ज किया गया और रविवार को यह 359 था। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जिन 36 निगरानी स्टेशनों से आंकड़े प्राप्त हुए, उनमें से - आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, विवेक विहार और वजीरपुर... कुल आठ केंद्रों में सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही।

इस बीच, तापमान में अभी भी गिरावट शुरू नहीं हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.9 डिग्री अधिक है।

सुबह आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand Election 2027 पर Rahul Gandhi और Kharge ने की बैठक, Harish Rawat रहे गैरहाजिर

Dia Mirza के दिवाली वीडियो पर सियासी घमासान: मुंबई BJP प्रमुख के विरोध के बाद BMC ने हटाया वीडियो, डिप्टी मेयर ने किया अभिनेत्री का समर्थन

मदुरै में हिस्ट्रीशीटर सूर्या उर्फ कुट्टीसाकू की धारदार हथियारों से हत्या

Nitin Nabin का Congress और RJD पर हमला, SIR प्रक्रिया पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप