Delhi में वायु गुणवत्ता फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिन मामूली सुधार रहने के बाद शुक्रवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 24 केन्द्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई। इसमें जहांगीरपुरी और आनंद विहार 395 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित इलाके रहे।

हीं लोधी रोड पर एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी। ‘वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली’ (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले छह दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वर्तमान में हवा की औसत गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है, जो प्रदूषक तत्वों के छितराव के लिए प्रतिकूल है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51-100 को संतोषजनक , 101-200 को मध्यम , 201-300 को खराब , 301-400 को बेहद खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़