दिल्ली में वायु गुणवत्ता सामान्य रही, पराली जलाने का नगण्य प्रभाव रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु की गुणवत्ता ‘मध्यम’ रही तथा पराली जलाने का नगण्य प्रभाव रहा। भू-विज्ञान मंत्रालय के पूर्वानुमान निकाय ‘सफर’ के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 रहा तथा अगले तीन दिनों तक यहां गुणवत्ता का स्तर मध्यम रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपने आईटी नियम का बचाव किया

उसने कहा, ‘‘ पराली जलाने का प्रभाव नगण्य है। संपूर्ण एक्यूआई अगले तीन दिनों तक मध्यम रहेगा। ’’

इस बीच पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं। शनिवार को 542 ऐसी घटनाएं हुईं जिनमें पंजाब में 369, हरियाणा में 136, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में सात-सात तथा मध्य प्रदेश में 23 ऐसी घटनाएं हुईं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने यह आंकड़ा दिया है। यह आंकड़ा कल के 1288 के आंकड़े से कम हैं। इन छह राज्यों में 15 सितंबर से 22 अक्टूबर तक पराली जलाने की कुल 7790 घटनाएं हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम की श्रेणी में रही, अगले दो दिन में सुधार की उम्मीद

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस