दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

राष्ट्रीय राजधानी को फिलहाल विषाक्त हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे के बुलेटिन के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने आज दिन में कोहरे का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने यह भी बताया कि सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम