दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्तर बृहस्पतिवार की सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी के नजदीक पहुंच गया। हवा की गति धीमी होने और पराली इत्यादि जलाने की घटनाएं बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी गई। शहर में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 दर्ज किया गया। चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई बुधवार को 297, मंगलवार को 312, सोमवार को 353, रविवार को 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 था। शादीपुर, पटपड़गंज, जहांगीरपुरी और विवेक विहार समेत 14 निगरानी स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि बुधवार को हवा की गति कम थी, जिसके कारण प्रदूषण कारक तत्व एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा, “कुछ समय की राहत के बाद शाम तक वायु गुणवत्ता पुनः बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई।”

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न