Tel Aviv सहित इजराइल के घनी आबादी वाले मध्य क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन सुने गए

By Prabhasakshi News Desk | Sep 27, 2024

न्यूयॉर्क (अमेरिका) । इजराइल ने यमन से दागी गई एक मिसाइल को मार गिराया जिसके कारण देश के समूचे मध्य क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। इजराइल के तटीय शहर तेल अवीव सहित घनी आबादी वाले मध्य क्षेत्र मेंहवाई हमले के सायरन की आवाज सुनी गई। करीब दो सप्ताह पहले यमन की ओर से एक और मिसाइल मध्य इजराइल में दागी गई थी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को संकल्प जताया कि हिज्बुल्ला के खिलाफ ‘‘पूरी ताकत’’ से हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि वह सीमा पार से रॉकेट दागना बंद नहीं कर देता। 

उनकी टिप्पणियों से ठीक पहले, इजराइल की सेना ने कहा कि उसने बेरूत के उपनगरीय इलाके में हवाई हमले में हिज्बुल्ला के ड्रोन कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर को मार गिराया। बाद में हिज्बुल्ला ने सुरूर की मौत की पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा घटनास्थल की जारी की गई तस्वीरों में दहियाह में एक आवासीय इमारत में जलता हुआ अपार्टमेंट दिख रहा है, जो मुख्य रूप से शिया उपनगर है जहां हिज्बुल्ला की मजबूत उपस्थिति है। 

लेबनान की राजधानी में इजराइल के हालिया हमले में हिज्बुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया और आतंकवादी समूह ने इजराइल को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे। इजराइल और लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिक इस लड़ाई के कारण विस्थापित हो गए हैं। हिज्बुल्ला के ठिकानों पर इजराइल के हमले तेज करने के कारण इस सप्ताह लेबनान में लगभग 700 लोग मारे गए हैं। इजराइल का कहना है कि वह हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इजराइल के नेताओं का कहना है कि वे समूह के सीमा पार हमलों को रोकने के लिए दृढ़ हैं। हमास के सात अक्टूबर के हमले के बाद गाजा में युद्ध भड़क गया और हिज्बुल्ला ने समूह के समर्थन में हमले शुरू किए थे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का फैसला: Islam अपनाने वाले पिछड़े हिंदू नहीं ले सकते पूर्व स्थिति पर Reservation

जिसके हाथ में भी मोबाइल वो पत्रकार बना घूम रहा, सुप्रीम कोर्ट में रीलबाजों पर जमकर हुई बहस

Nestle India को दूसरी तिमाही में 1026.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, बिक्री 20.45 प्रतिशत बढ़ी

गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार, Delhi High Court कल सुनेगा केस