Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 15, 2026

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए प्लान बनाते रहते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार अहमदाबाज का ट्रिप का जरुर प्लान करें। IRCTC के इस टूर पैकेज में हमदाबाद और वडोदरा,दोनों ही जगह घुमाया जाएगा। आपको बता दें कि, इस पैकेज की शुरुआत कई शहरों से हो रही है। इन जगहों पर रहने वाले लोग इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे विस्तार से जानकारी देते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या सुविधाएं मिलने वाली है। 

- इस पैकेज का नाम KEVADIA WITH AHMEDABAD EX MUMBAI है। पैकेज की शुरुआत नाम सर्च करके आप इसके बारे में जारी पढ़ सकते हैं।

- यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।

- बता दें कि, यह पैकेज 20 फरवरी से शुरु हो रहा है, जिसमें आपको हर शुक्रवार को यात्रा कराई जाएगी।

- इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।

- पैकेज की शुरुआत अंधेरी, बोरीवली, मुंबई सेंट्रल मेन, सूरत और वापी से हो रही है। इन जगहों से आप टिकट को बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC की 'श्री रामायण यात्रा': Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

जानें पैकेज फीस

- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। इसके लिए आपको 38460 रुपये देने होंगे। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22420 रुपये है।

- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18780 रुपये है।

- बच्चों के लिए पैकेज फीस 17780 रुपये है।

- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका बेहद आसान है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- वापसी ट्रेन किराया का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।

- इस पैकेज में भोजन- वडोदरा और अहमदाबाद के होटलों में फूड शाकाहारी उपलब्ध कराया जाएगा।

- सड़क परिवहन में एसी वाहन होगा, जिसमें ग्रुप के अनुसार बैठने की सुविधा मिलेगी।

- जितने भी दर्शनीय स्थल है, वहां पर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।

- इस पैकेज में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश टिकट का खर्च शामिल है।

- यदि इसके अलावा कोई खर्च होता है, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।

- इस पैकेज को बुक करने के लिए आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ