मणिपुर की यात्रा करने वाले CAPF कर्मियों के लिए हवाई सेवा का विस्तार, तीन दिन से बढ़ाकर किया गया छह दिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा बलों की ‘‘निरंतर तैनाती’’ के कारण कोलकाता और इंफाल के बीच यात्रा करने वाले सीएपीएफ कर्मियों के लिए चार्टर्ड विमान की सेवा का विस्तार कर इसे सप्ताह में छह दिन कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत आने वाले अन्य संगठनों जैसे खुफिया ब्यूरो, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) कर्मियों के लिए हवाई कूरियर सेवा को बढ़ाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: BJP नहीं चाहती कि चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों के नाम उजागर हों : Mallikarjun Kharge

इस संदर्भ में गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि हवाई कूरियर सेवा के लिए दिनों की संख्या में वृद्धि 30 सितंबर तक या कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के कारण इन बलों की तैनाती कम होने तक, जो भी पहले हो, तक की जा रही है। पिछले साल मई में राज्य में हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा को बढ़ाते हुए लगभग 150 कंपनियों को मणिपुर भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

Asian Cup पर सुरक्षा चिंताओं के बीच Al Nassr मैच से बाहर हुए Cristiano Ronaldo

Supreme Court ने Delhi-NCR में दी सिर्फ Green Crackers की अनुमति, समय भी तय

वाइल्डलाइफ SOS को Delhi Wildlife Board से बाहर करेगी सरकार, सिरसा ने दिए निर्देश