वायुसेना के एमआई-17 हैलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2016

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास आज सुबह भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हैलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने बताया कि माणा के पास घसतोली हैलीपैड पर हुई क्रैश लैंडिंग के समय हैलीकाप्टर में क्रू के सदस्यों समेत 14-15 लोग सवार थे। हालांकि, क्रैश लैंडिंग के दौरान उसमें सवार लोग सुरक्षित रहे और उनमें से कुछेक को मामूली चोटें आयी हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्रष्टया क्रैश लैंडिंग की वजह हैलीकाप्टर में तकनीकी खराबी लग रही है। दुर्घटना में हैलीकाप्टर को भी नुकसान पहुंचा है।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष