काबुल से भारतीयों को बाहर निकालने के लिए चलाया जाएगा आपातकालीन ऑपरेशन ! एयर इंडिया ने तैयार किया दल

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारतीयों को वहां से निकालने की कवायद तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने एयर इंडिया को एक आपातकालीन ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि तालिबान के चरमपंथियों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में कब्जा कर लिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति अशरफ गनी भी अफगानिस्तान छोड़ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: काबुल के राष्ट्रपति भवन से तालिबानी करेंगे देश के नए नाम की घोषणा, रखा जाएगा इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान 

गौरतलब है कि भारत सरकार ने तालिबान के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए पहले ही भारतीयों से अपने देश वापस लौटने की बात कही थी। दरअसल, तालिबान के चरमपंथियों ने रविवार को काबुल में कब्जा किया। बाद में राष्ट्रपति भवन में भी घुस गए। वहीं राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान छोड़कर ताजिकिस्तान में शरण ले ली है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया