हवा में मिलेगा सेक्स और प्यार करने का भरपूर मौका, कपल्स के लिए इस एयरलाइन ने निकाली बेहतरीन स्कीम

By निधि अविनाश | Feb 09, 2022

इश्क और मोहब्बत यह ऐसी चीज है जिसके लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। कोई बंद कमरे में इश्क का इजहार करने का सपना देखता है तो कोई आसमान की ऊचाइयों में रहकर अपनी मोहब्बत को अंजाम देता है। अगर हम आपसे कहें की आप हवा में अपने इश्क का इजहार बड़ी आसानी से कर लेंगे तो क्या आप मानेंगे? हवा में इश्क करने का सपना आपका बड़ी आसानी से पूरा हो सकता है बस थोड़े से पैसे देकर। अब आप सोच रहे है कि कैसे तो आइये हम आपको बताते है। अमेरिका के लॉस वेगास शहर में एक एयरलाइन कंपनी ने कपल के लिए हवा में प्यार और सेक्स करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस हवाई इश्क में आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस प्लान में आपको 45 मिनट मिलेंगे जिसके लिए आपको 995 डॉलर या 74,274 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें कि, यह सुविधा आपको लॉस वेगास में मिलेगी। कम दुरी तय करने वाले इस विमान के अंदर जहां कपल रहेंगे उस जगह को पर्दे से कवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा पायलट ऐसे हेडफोन पहनेगा जिससे उसे विमान से आने वाली आवाज बिल्कुल सुनाई नहीं देंगी। पायलट के लिए एक नियम बनाया गया है कि वह हमेशा कॉकपिट पहने रहेंगे। पायलट को कपल के आसपास भटकने की अनुमति नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि, यह प्लान अमेरिकी की एयरलाइन कंपनी लव क्लाउट लेकर आई है। कंपनी के मुताबिक, लोगों की शादी बचाने के लिए हवा में सेक्स का स्कीम निकाला गया है। सोसायटी में तलाक के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। सेक्स और प्यार के अलावा इस प्लान में अगर आप 1195 डॉलर चुकाते है तो आपकी शादी भी कराई जाएगी। इसके साथ अगर आप एक्सट्रा 100 डॉलर दिया जाता है तो आपको रोमांटिक खाना भी दिया जाएगा। यह तीन सुविधाएं आपको केवल 1595 डॉलर में मिलेगा।

लव क्‍लाउड के संस्‍थापक और पेशे से पायलट एंडी जॉनसन ने कहा कि, इस प्लान में आपको मेबंरशिप की सुविधा भी दी जाएगी। उनके मुताबिक, आप अपने चेहरे पर एक स्माइल लेकर आते हैं और वापस बड़ी स्माइल देकर जाते है। बता दें कि, कंपनी ने सेसना  414 विमान लिया हुआ है और लव क्लाउट अधिकत्तर कपल की बुकिंग करती है लेकिन इसमें 3 या 4 का ग्रुप भी शामिल हो सकता है। इसके लिए हर व्यक्ति को 200 डॉलर एक्सट्रा देना होगा। 

क्या-क्या होगा विमान के अंदर

बता दें कि, विमान के अंदर कपल्स के लिए दो कालीन बिछाई गई है। इसके अलावा तकिये रखे गए है जो सभी लाल रंग के हैं। पर्दा लगाया गया है जो पायलट को उसके यात्रियों से अलग रखेगा। हर यात्रा के विमान में लगे पूरे बेड को साफ किया जाता है। अगर कपल्स  रोमांटिक डिनर वाला प्‍लान लेते है तो कालीन की जगह पर टेबल , कुर्सी और एक मिनी बार लगाया गया है। सैंपेन के अलावा आपको इस विमान में कोई और शराब नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश