भारत में फंसे अमेरिकी नागरिकों को स्वदेश ले जाने वाली विमान सेवा चार अप्रैल से शुरु होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं बंद रहने के बीच भारत के विभिन्न हिस्सों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्वदेश भेजने के लिये सीधी विमान सेवा चार अप्रैल से शुरु होगी। भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। इसमें बताया गया कि उत्तर और पूर्वी भारत के विभिन्न इलाकों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अमेरिका जाने की सुविधा के लिये दिल्ली से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को के लिये सीधी विमान सेवा उपलब्ध करायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना संकट को देखते हुये लॉकडाउन के कारण हवाई सेवाएं बंद हैं। अमेरिकी नागरिकों को दिल्ली से सेन फ्रांसिस्को के लिये कई उड़ानों के जरिये चार अप्रैल से स्वदेश भेजा जायेगा। इस बाबत दूतावास ने भारत में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से उनकी मौजूदगी वाले शहर एवं जरूरी विवरण विवरण देने को कहा है। इसके लिये दूतावास ने स्मार्ट ट्रेवलर ऐनरोलमेंट प्रोग्राम (स्टेप) शुरु किया है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra