Bengaluru में रातभर हुई भारी बारिश, विमान सेवाएं हुई बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में विमान सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों सहित कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बीआईएएल के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से रात नौ बज कर 35 मिनट से दस बज कर 29 मिनट के बीच हवाई अड्डे पर विमान उतर नहीं पाए, जिसके कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।’’ 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में बेंगलुरू शहर में 14 मिमी बारिश हुई। विभाग ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा

महिला T20: Deepti Sharma और निकी प्रसाद की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता

India vs West Indies T20 से पहले Arshdeep Singh चोटिल, Bhuvneshwar Kumar टीम में शामिल