एयरटेल का बढ़ा क्षेत्र, अंडमान-निकोबार में भी शुरू हुई 4जी सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अपनी 4जी सेवाओं की शुरूआत की। इससे ग्राहकों को उच्च गति से मोबाइल डेटा मिलेगा।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एयरटेल के 1.56 लाख ग्राहक हैं और उनमें से 40,000 से ज्यादा लोग 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं। अभी तक कंपनी यहां 2जी और 3जी सेवाओं की पेशकश कर रही थी।

इसे भी पढ़ें- ICICI सिक्योरिटीज का तीसरी तिमाही में मुनाफा 34 प्रतिशत गिरा

संसद सदस्य विष्णु पाडा रे और दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन के बीच 4जी वीडियो कॉल से नई सेवा की शुरूआत की गयी। इसके साथ एयरटेल अंडमान एवं निकोबार में 4जी सेवाएं शुरू करने पहली दूरसंचार प्रदाता कंपनी बन गई है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष