एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव, 499 रुपये से कम के प्लान हटाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने पोस्ट-पेड प्लान में बदलाव किया है। इस कदम के तहत कंपनी का इरादा 499 रुपये से कम के प्लान को धीरे-धीरे हटाना और प्लानों की संख्या सीमित रखना है। एक सूत्र ने कहा कि इस कदम का मकसद प्लानों का सरलीकरण करना है। इससे कंपनी की मोबाइल उपभोक्ताओं से प्राप्तियां बढ़ेगी और औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) में सुधार होगा। सूत्र ने कहा कि कंपनी 499 रुपये से कम के पोस्टपेड प्लान को धीरे-धीरे हटा रही है। अन्य प्लान पैक में कुछ अधिक खर्च करने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए अधिक मूल्य और डिजिटल सामग्री है। 

इसे भी पढ़ें: एयरटेल और ह्यूजेस देश में एक करेंगे अपना VSAT उपग्रह परिचालन

कंपनी फिलहाल राइट्स इश्यू के जरिये 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया में है। एसबीआई कैप सिक्योरिटीज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार एआरपीयू के मामले में एयरटेल का प्रदर्शन सुधरा है। क्रमिक रूप से यह 20 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं रिलायंस जियो के एआरपीयू में तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। सोमवार को एयरटेल की प्रतिद्वंद्वी वोडाफोन आइडिया ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की तिमाही में उसका एआरपीयू 16.3 प्रतिशत सुधरकर 104 रुपये पर पहुंच गया, जबकि अक्टूबर-दिसंबर, 2018 में यह 89 रुपये था। 

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti