आराध्या बच्चन और अबराम के ऐनुअल डे पर चीयर करते नजर आएं Aishwarya-Abhishek, देखें वायरल वीडियो

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 20, 2024

इन दिनों सोशल मीडिया पर धीरुभाई अंबानी स्कूल का एनुअल डे की वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हो रही है। मुंबई में स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बॉलीवुड के तमाम बड़े-बड़े हस्तियों के बच्चे इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में धीरुभाई अंबानी स्कूल ने अपना एनुअल डे सेलिब्रेट किया। इस इंवेंट में आराध्या बच्चन और शाहरुख खान के बेटे अबराम दोनों ने साथ ही में प्ले किया। इस खास दिन पर  ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों चीयर करते नजर आए। इसके साथ ही, शाहरुख खान, करीना कपूर और शाहिद कपूर भी इस एनुअल डे पर चीयर करते देखें गए है। 

ऐश्वर्या वीडियो रिकॉर्डिंग करती नजर आईं

एनुअल डे पर आराध्या बच्चन ने प्ले में मिसेज क्रिंगल का रोल निभाया था। लोगों ने उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ करते नजर आए। वही, ऐश्वर्या बच्चों का प्ले रिकॉर्ड करते हुए काफी खुश दिख रही हैं। साइड में बैठे अभिषेक और अमिताभ बच्चन की ऑखों नें आराध्या के लिए प्राइड दिख रहा है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम के एक्ट को रिकॉर्ड करते नजर आए।

अबराम शाहरुख की तरह दिखें

दरअसल, बच्चों का यह एक्ट क्रिसमस से जुड़ा हुआ था। आराध्या और अबराम ने लाल और सफेद कपड़े पहने थे। नेटीजन्स ने वायरल वीडियोज में कमेंट्स में कहा कि अबराम बिल्कुल शाहरुख जैसा सॉफ्ट बॉय फील देने वाला बताया है। इतना ही नहीं, करीना के लाडले जेह का वीडियों भी काफी वायरल हो रहा है, वह हाथी के रो़ल में था। बरहाल, ऐश्वर्या, अभिषेक और अभिताभ बच्चन को साथ देखकर उनके फैन्स को राहत मिली।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ