पूरा बच्चन परिवार कोरोना पॉजिटिव, अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या भी संक्रमित

By रेनू तिवारी | Jul 12, 2020

मुंबई। बॉलीवुड का बच्चन खानदान पूरा कोरोना संक्रमित हो गया हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की भी कोरोना रिपोर्ट आ गयी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं। घर में केवल जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हैं।

इसे भी पढ़ें: कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड के बदले सुर, काला जादू करने वाली डायन कहने के बाद अब कहा- मैं उनका सम्मान करता हूं

अस्पताल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है. उन्हें कोविड 19 के हल्के लक्षण हैं और वह इस वक्त नानावटी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती हैं। उन्होंने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’’ अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।’’


प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास