ऐश्वर्या को कहा आंटी, आलिया के फैशन सेंस पर किया कमेंट, जब बडबोलेपन में कुछ ज्यादा ही बोल गयीं सोनम कपूर

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2020

सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज से 13 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनम को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनें लगभग एक दशक से भी ज्यादा का वक्त बीच चुका  हैं। इस दौरान सोनम कपूर उम्मीद के हिसाब से अपने पिता की तरह दमदार अभिनय तो नहीं कर सकीं लेकिन उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपने आप को इंडस्ट्री में साबित किया। नीरजा, प्रेम रतन धन पायो, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में सोनम कपूर ने अच्छा काम किया था। अपने दम पर सोनम फिल्म तो नहीं चला सकी लेकिन अपने बयानों के चक्कर में कई बार लोगों के गुस्से का शिकार जरूर हो चुकीं हैं। 

ऐश्वर्या राय का कहा अंटी

सोनम कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय को अंटी कह दिया था। दरअसल दोनों की 2010 से  ही कैट फाइट चल रही थी। उस दौरान एक ब्रांड के प्रमोशन के दौरान दोनों का आमना सामना हुआ था। इस ब्रांड को ऐश्वर्या प्रमोट करती थी। इस ब्रांड के एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए सोनम कपूर का चुना गया था। सोनम कपूर ब्रांड के  माध्यम से कान फिल्म फैस्टिवल में जाने का सपना देखने लग गयी थी लेकिन ऐश्वार्या राय के कारण उनका ये सपना टूट गया। अब सोमन कपूर ने इसी गुस्से में ऐश्वर्या को ऐश्वर्या आंटी कहकर बुलाया। हालाकि सोनम कपूर ने बाद में अपनी सफाई में कहा कि ऐश्वर्या मेरे पापा के साथ काम कर चुकी हैं इस लिए मैं उन्हें आंटी कर रही हूं। 

कैटरीना कैफ से फाइट

एक बार कान फिल्म फैस्टिवल में सोनम कपूर से ये सवाल किया गया कि कैटरीना भारत से नहीं हैं और उन्हें हिन्दी भी नहीं आती तब भी वह बॉलीवुड में हिट हैं लेकिन सोनम आप फिल्मी परिवार से हो तब भी बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना सकी। सोनम कपूर इस सवाल से आग बबूला हो गयी और इस पर उन्होंने कैटरीना कैफ को ही खरी-खरी सुना दी। उन्होंने कहा कि कैटरीना का उनके इस टैलेंट के लिए मैं उन्हें फूलों का गुलदस्ता देना चाहूंगी। क्योंकि एक फिल्म में उनके डायलॉग ज्यादा नहीं होते हैं और फिल्म हिट हो जाती हैं तो उन्हें शर्म आनी चाहिए कि फिल्म उनकी वजह से नहीं हिट हुई।

आलिया तो उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सोनम कपूर ने आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कमेंट किया था। सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। फैशन के ओवर कॉन्फीडेंस में उन्होंने आलिया भट्ट के लिए कहा कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए और परिणीति चोपड़ा के बारे में कहा कि उनका फीगर जिस तरह का हैं उन्हें ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सोनम कपूर की ये राय आलिया और परिणीति  के फैंस को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सोनम को ट्रोल करना शुरूकर दिया। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Balendra Shah के फैसले से India Nepal Border Trade पर मँडराया खतरा, सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे प्रदर्शन

Hair Care: झाड़ू जैसे Frizzy Hair बनेंगे Silky Smooth, यह घरेलू Hair Care नुस्खा देगा कमाल का रिजल्ट

ईरानी जहाज में तबाही का सामान! China-Iran के खतरनाक गठबंधन ने उड़ाई दुनिया की नींद, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Health Alert! व्हाइट डिस्चार्ज में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है Infection का खतरा