ऐश्वर्या ने तेज प्रताप, राबड़ी देवी और मीसा भारती के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बहु ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, पति तेजप्रताप यादव और बडी ननद मीसा भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ अपने साथ कथित मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उधर राबडी ने भी ऐश्वर्या के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

पटना जिला महिला थाना अध्यक्षा आरती कुमारी जायसवाल ने सोमवार को बताया कि ऐश्वर्या ने भादवि की धाराओं 498 ए, 323 एवं 34 और दहेज निषेध अधिनियिम की 3/4 धारा के तहत तेजप्रताप, राबडी और मीसा भारती तथा राबडी के आवास पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इस बीच सचिवालय थाना प्रमुख रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि राबडी द्वारा ऐश्वर्या के खिलाफ की गयी लिखित शिकायत में अपनी बहु पर प्रताडित करने का आरोप लगाया गया है। दोनों की शिकायतों पर आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रमुख ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में (पुलिस उपाधीक्षक रैंक से नीचे नहीं) मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: नागरिकता विधेयक विवाद के बीच लालू ने किया ट्वीट, कही ये बात

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में इलाजरत लालू के बडे बेटे तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने 15 दिसंबर को राबड़ी पर आरोप लगाया था कि उनकी सास ने अपनी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया था जिसमें इस घटना का साक्ष्य था। 

ऐश्वर्या की मई 2018 में तेजप्रताप के साथ शादी हुई थी और ऐश्वर्या से तलाक की तेजप्रताप की अर्जी पर स्थानीय अदालत में सुनवाई जारी है। सितंबर में भी ऐश्वर्या ने राबड़ी पर मारपीट का आरोप लगाया था। 

प्रमुख खबरें

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को

विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर Air India की सफाई, कहा- Compensation के लिए कोई दबाव नहीं