Ashutosh Gowariker के बेटे की शादी में साथ दिखे Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan, सामने आईं तस्वीरें

By एकता | Mar 04, 2025

शादी में दरार की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सार्वजनिक तौर पर एक साथ नजर आए। दोनों को आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में साथ देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें, ऐश्वर्या के बिना ही बच्चन परिवार के गोवारिकर के बेटे की शादी में शामिल होने की खबरें आई थीं, जिसके चलते एक्ट्रेस और अभिषेक के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, अब तस्वीरें सामने आने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

इसे भी पढ़ें: Suhana Khan ने बाली ट्रिप पर उठाया खूबसूरत नजारों का लुत्फ, शेयर की तस्वीरें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक शादी के रिसेप्शन में इस्कॉन के हरिनाम दास से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में अभिषेक हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या अपने पति के बगल में खड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: यह पसंद है तो.... Mohammed Siraj के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर Mahira Sharma ने तोड़ी चुप्पी

शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक ने खूबसूरत आइवरी परिधान पहनकर एक फैशनेबल अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐश्वर्या ने जटिल कढ़ाई वाले आइवरी एथनिक सूट में सबको चौंका दिया, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग भी पहना हुआ था। उनके लुक को उनके खुले बालों और बोल्ड रेड लिप कलर ने पूरा किया। वहीं, अभिषेक ने आइवरी बंदगला सेट में उनका लुक पूरा किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत