Congress के आरोपों पर भड़के Piyush Goyal, बोले- Rahul Gandhi को अर्थशास्त्र की कोई समझ नहीं

By अंकित सिंह | Feb 14, 2026

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सियासत जारी है। विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार इस समझौते को लेकर सवाल खड़े कर रहे है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों की समझ पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की। एक सभा को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने मौजूदा व्यापार ढांचे का बचाव किया और दावा किया कि भारत की कपास उत्पादन क्षमता और मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के समय से चली आ रही एसईजेड नीति के तहत आप कुछ भी आयात कर सकते हैं। अगर आप उसका प्रसंस्करण यहां करके निर्यात करते हैं, तो शुल्क शून्य हो जाता है। इसमें कोई बुराई नहीं है; बल्कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को रोजगार मिलेगा और किसानों को अपार अवसर मिलेंगे। इससे पहले, शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में टैरिफ प्रावधानों को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत के कपास किसानों और कपड़ा निर्यातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: US-Iran Tension Live Updates: परमाणु समझौते से पहले छिड़ेगी जंग? Donald Trump ने दी खुली चेतावनी

गांधी ने कहा कि जहां अमेरिका में भारतीय कपड़ों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगता है, वहीं बांग्लादेश को अमेरिकी कपास आयात करने की शर्त पर कपड़ों के निर्यात पर शून्य प्रतिशत टैरिफ का लाभ दिया जा रहा है। नीतिगत ढांचे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी कपास का आयात घरेलू किसानों को नुकसान पहुंचाएगा, जबकि इसका आयात न करने से कपड़ा उद्योग को नुकसान होगा। उन्होंने आगे दावा किया कि बांग्लादेश भारत से कपास आयात में संभावित कमी या रोक के संकेत दे रहा है, जिससे भारतीय उत्पादकों की स्थिति और खराब हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट