ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने SIIMA में शिव राजकुमार के पैर छुए, नेटिजन्स ने की तारीफें

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 21, 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले वीक दुबई में प्रतिष्ठित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2024 में पोन्नियिन सेलवन II के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता। एश्वर्या के साथ इवेंट में उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी पहुंची। अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो का ट्रेंड कर रहा है। सुपरस्टार को समर्पित कई फैन पेजों द्वारा साझा किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में ऐश्वर्या और आराध्या की मुलाकात कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार से हुई। शिव राजकुमार को ऐश्वर्या को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी को शिव राजकुमार से मिलवाते हैं। आराध्या हाथ जोड़कर उनका स्वागत करती हैं और शिव राजकुमार के पैर भी छूती हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी अनुभाग में लिखा, "उन्होंने अपनी बेटी को इतने महान मूल्य सिखाए हैं।" नेटिजन्स सोशल मीडिया पर तारीफें करके नहीं थक रही है।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आराध्या अपनी मां एश्वर्या की बड़ी जीत को फोन पर कैद करते देखा जा रहा था। तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन पेज ने लिखा, "द प्राउड डॉटर को यहां आराध्या की मुस्कान बहुत पसंद है, खूबसूरत और संक्रामक।"

इसके साथ ही कुछ फोटोज वायरल हुईं जिनमें आराध्या को रेड कार्पेट पर अपनी मां के साथ पोज देती नजर आ रही है। आराध्या अपनी मां के करीब खड़ी और अपनी बेहतरीन मुस्कान के साथ देखी जा सकती हैं। 

आराध्या ने हाथ जोड़कर किया प्रणाम फिर छुए एक्टर पैर

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में एश्वर्या को पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का (critics) अवार्ड मिला है। इवेंट में ऐश्वर्या और आराध्या की मुलाकात कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार से हुई। शिव राजकुमार को ऐश्वर्या को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी को शिव राजकुमार से मिलवाते हैं। आराध्या हाथ जोड़कर उनका स्वागत करती हैं और शिव राजकुमार के पैर भी छूती हैं। आराध्या बच्चन का ये वीडियों देखकर नेटिजंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

नेटिजन्स नें तारीफों के पुल बांधें

 एक यूजर ने लिखा बेटी अपने मां के समान ही सम्मानजनक व्यवहार करती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने अच्छे संस्कार मां ने दिए हैं, जीती रहो बिटिया रानी। 

View this post on Instagram

A post shared by @aish__a31

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools