Aishwarya Rai ने बेटी आराध्या के साथ साझा की तस्वीरें, Abhishek Bachchan की गैरमौजूदगी नहीं आई फैंस को रास

By एकता | Nov 21, 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की अटकलों को एक बार फिर हवा मिल गयी है। दरअसल, बीते दिन अभिनेत्री ने अपने पिता कृष्णा राय की जयंती पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें खूब चर्चा बटोर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Pushpa 2 Trailer तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय ट्रेलर बना, यहां जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन सी फिल्म है-

इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में, अभिनेत्री अपनी बेटी आराध्या के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर आराध्या के 13वें जन्मदिन की बताई जा रही है, जिसके सामने आने के बाद से लोग ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की बात कर रहे हैं। अनजान लोगों को बता दें, आराध्या का जन्मदिन 16 नवंबर को था। उसके जन्मदिन पर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई पोस्ट नहीं डाला और अब जन्मदिन की तस्वीरों में बच्चन परिवार की गैरमौजूदगी ने लम्बे समय से उड़ रही अफवाहों को आग दे दी है।

ऐश्वर्या और अभिषेक लंबे समय से एक साथ नजर नहीं आये हैं। अभिनेत्री को हर जगह अपनी बेटी के साथ ही स्पॉट किया गया है। यहीं वजह है कि फिल्मी गलियारों में ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार आने की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों की तरफ से इन अफवाहों पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है। हालांकि, प्रशंसक स्पष्टता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

FSSAI का Dabur India पर बड़ा एक्शन! 100% शुद्ध और ऑर्गेनिक के गुमराह करने वाले दावों पर लगी रोक, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

भारत में कई WhatsApp Accounts अचानक हुए 24 घंटे के लिए ब्लॉक, रिव्यू में जाने से यूजर्स परेशान, कंपनी ने दी सफाई

Donald Trump के नए आयात शुल्क के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने खटखटाई अदालत

Ramayana की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीन की मांग, श्री रामलीला महासंघ ने निर्माताओं को लिखा पत्र, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी