ऐश्वर्या राय का ये हुनर 22 साल बाद आया सामने, अब तक किसी को क्यों नहीं पता चला?

By रेनू तिवारी | Nov 07, 2019

नयी दिल्ली। अपनी खूबसूरती से दुनिया को दीवाना बनाने वाली विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दशकों से राज कर रही हैं। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म और प्यार हो गया से की। ये फिल्म ज्यादा चली नहीं। हिन्दी फिल्मों में ऐश्वर्या राय का सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा, जिसके बाद ऐश्वर्या राय को सलमान खान का साथ मिला और चल पड़ी उनकी जिंदगी के सफर की लव वाली गाड़ी। इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के लाखों दीवाने थे। 

इसे भी पढ़ें: अरशद ने किया ऐलान, मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आएगी नजर

आप सोच रहे होंगे ऐश्वर्या राय की बातें हम आपको आज क्यों बता रहे है क्योंकि आज तो उनका कोई बर्थडे नहीं है... दरअसल सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के एक फैन ने उनका 22 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय का एक छुपा हुआ हुनर सामने आया। 

इसे भी पढ़ें: ''आंटी'' सुनकर भड़क गईं स्वरा भास्कर, चार साल के बच्चे को दे दी ये गंदी गाली

वायरल वीडियो में ऐश्वर्या अपनी पहली फिल्म और प्यार हो गया का गाना 'तेरी याद हमसफर सुबहो-शाम' गाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को गाते हुए ऐश्वर्या काफी नर्वस लग रही है और काफी शर्मा रही है। आंखें छुका कर ऐश्वर्या की शरमाते हुए नजरे उठाने की अदा लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग ऐश्वर्या राय को सदाबहार विश्व सुंदरी का खिताब तक दे रहे हैं। वीडियों में ऐश्वर्या राय 'तेरी याद हमसफर सुबहो-शाम' गाती हुई नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या के साथ उनके को-एक्टर चंद्रचूड़ सिंह भी खड़े हुए हैं। ऐश्वर्या इस रोमैंटिक गाने को इतनी खूबसूरती से गा रही हैं कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

प्रियंका चोपड़ा ने करीना कपूर के लिए प्यारा संदेश पोस्ट किया, यूनिसेफ परिवार में बेबो का किया स्वागत

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित

China ने 16वीं बार Uber Cup जीता, फाइनल में Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai के मन में हैं Prime Minister Narendra Modi, लोग बोले - अबकी बार 400 पार का नारा होगा पूरा