असम में एक भी मुसलमान विदेशी नहीं, AIUDF का आरोप, बांग्लादेश से आए बंगाली हिंदुओं के लिए BJP ने बिछाया रेड कार्पेट

By अंकित सिंह | Jul 01, 2025

AIUDF विधायक रफीकुल इस्लाम ने मंगलवार को जिला आयुक्त कार्यालय से ही आधार कार्ड जारी करने के असम सरकार के फैसले पर हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने बांग्लादेशी हिंदुओं को असम में रहने दिया है। रफीकुल इस्लाम ने एएनआई से कहा कि असम में एक भी मुसलमान विदेशी नहीं है। मुसलमानों के पास दस्तावेज हैं। उनके पास पूरा रिकॉर्ड है। उनकी मतदाता सूची, भूमि रिकॉर्ड और NRC के पिता-दादा के कागजात है।

एआईयूडीएफ विधायक ने आगे कहा कि डीसी कार्यालय में ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे लोगों को लंबी कतारों में न लगना पड़े। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं सही होनी चाहिए। वहां जाने के बाद लोगों को लाइन में नहीं लगना चाहिए, लोगों को दो दिन, तीन दिन, चार दिन तक वहां यात्रा नहीं करनी चाहिए। असम सरकार द्वारा बेदखली अभियान पर उन्होंने कहा कि सरकार कुछ खास लोगों को नहीं बल्कि उन लोगों को बेदखल कर रही है जो भूमिहीन हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से पहले कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा -प्रमुख मुद्दों से भाग रहे हैं पीएम

उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों को बेदखल नहीं किया जा रहा है। यह सरकार का झूठा दावा है। भूमिहीन लोगों को बेदखल किया जा रहा है। उनके पास 200 साल पुराने रिकॉर्ड भी हैं, 400 साल पुराने रिकॉर्ड भी हैं। वे ग्वालपारिया लोगों के घर पर बुलडोजर चला रहे हैं। वे ग्वालपारिया हैं; उनका मूल राजबंशी है। राजबंशी हेमंत बिस्वा सरमा से भी पुराने हैं।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे