अय्यर की टिप्पणी कांग्रेस की ‘भारत विरोधी’ मानसिकता को दर्शाती है : Gaurav Bhatia

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि मणिशंकर अय्यर द्वारा 1962 में भारत पर हुए चीनी हमले को ‘कथित’ आक्रमण बताया जाना कांग्रेस की ‘‘भारत विरोधी’’ मानसिकता को दर्शाता है और यह ‘‘दुश्मन’’ देशों को यहां की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का संकेत है क्योंकि विपक्ष इस लोकसभा चुनाव में बुरी तरह ‘हार’ का सामना करने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि अय्यर राहुल गांधी की सहमति के बिना इस तरह का बयान नहीं दे सकते। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर उन पर भी निशाना साधा। अय्यर ने मंगलवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir : कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने चार पुलिसकर्मियों को पीटा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर उस समय हस्ताक्षर किए थे जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में था। भाटिया ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अभी तक इसके विवरण का खुलासा नहीं किया है। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को धोखा दे सकते हैं लेकिन चीन के खिलाफ नहीं जा सकते। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास द्वारा दिए गए दान को ‘‘रिश्वत’’ बताया।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी