Aizawl ने Swachh Survekshan में जीता मिजोरम के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

आइजोल ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में ‘मिजोरम का पहला स्वच्छ शहर’ पुरस्कार जीता है, जिसे राज्य की राजधानी में किए जा रहे साफ-सफाई संबंधी प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आइजोल को यह पुरस्कार नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में दिया गया।

उन्होंने बताया कि आइजोल के महापौर एच लालरेमटलुआंगा और शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन (यूडी एंड पीए) विभाग के अधिकारी पुरस्कार ग्रहण करने के लिए समारोह में शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराया जाने वाला ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ 2016 से ही देश भर के शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का आकलन कर रहा है। इस वार्षिक सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता तथा समग्र साफ-सफाई में सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख खबरें

Iran ने US को दी सीधी चेतावनी, देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा Enriched Uranium

Italy के 300 से अधिक Schools खाली कराए गए 6000 संस्थानों को मिला Bomb Threat Email

Supreme Court ने BNSS नोटिस बोर्ड हटाने पर दी सफाई, कहा आवाजाही न रुके

Antalya में COP31 सम्मेलन शुरू, Antonio Guterres ने ग्लोबल वार्मिंग रोकने पर दिया जोर