आजम को मांगनी होगी माफी, नहीं तो होगा एक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2019

आजम खान मामले पर स्पीकर ने सभी दलों के साथ बैठक की। आजम को स्पीकर सदन में माफी मांगने के लिए कहेंगे। अगर आजम मान गए तो सोमवार को सदन में माफी मांगगे। माफी न मांगने पर स्पीकर आजम पर कार्रवाई करेंगे। सभी पार्टियों ने स्पीकर पर फैसला छोड़ा। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की टिप्पणी पर शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा हुआ।

शुक्रवार को कई पार्टियों की महिला सांसदों ने सदन में आजम खान के बयान की निंदा की और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से एक्शन लेने की मांग की। इस मामले पर स्पीकर की अगुआई में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई, जिसमें सांसद दानिश अली, सुप्रिया सुले, अधीर रंजन चौधरी और अन्य पार्टी के नेता शामिल रहे। इसके अलावा टीडीपी के सांसद जयदीप गल्ला और डीएमके सांसद कनिमोझी भी इस बैठक का हिस्सा बने। कई महिला सांसदों ने  लिखित में शिकायत करते हुए आजम खान को सस्पेंड करने की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद