अजय भट्ट ने कहा, सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2022

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है और सैनिक कभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर दम तैयार रहते हैं। भट्ट ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने संकट की परिस्थितियों में हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा राज्य मंत्री ने उत्तरी कमान में ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कहा, “ आज हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हम किसी भी समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि जब भी देश को किसी संकट या आपदा के समय किसी भी स्थिति का सामना करना पड़ता है तो सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भट्ट ने कहा किआज देश में स्थिति बदल गई है। विकास की दृष्टि से नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल गए हैं। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाओं की सुरक्षा करने और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को स्थिर रखने के लिए हमेशा युद्ध की स्थिति में रहने के लिए उत्तरी कमान की सराहना की।

एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें सुरक्षा और अभियान चलाने की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

भट्ट ने उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में शौर्य दिवस (इन्फैंट्री डे) मोटरसाइकिल रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1947-48 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना के श्रीनगर पहुंचने के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया गया है। रैली का समापन 27 अक्टूबर को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होगा। मंत्री ने बाद में राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) की लड़कियों से भी बातचीत की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

OP Rajbhar का Mamata सरकार पर निशाना, UP-Bihar की तरह West Bengal में भी विकास के लिए परिवर्तन जरूरी

PM Modi अब तो बोलिए! Khamenei की मौत पर Rahul Gandhi का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

YouTube Shorts का बड़ा दांव, नए AI Features से Instagram Reels और TikTok को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kitchen Hack: आलू चिप्स में मिलाएं बस यह 1 चीज, बनेंगे एकदम Perfect और कुरकुरे