By एकता | Jan 08, 2022
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा देवगन अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्ख़ियो में छायी रहती हैं। भले ही अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया पर सोशल मीडिया पर उनके चर्चे होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में न्यासा का बोल्ड अवतार देखकर फैंस की रातों की नींद उड़ गई हैं।
न्यासा देवगन की वायरल हो रही फोटो उनके एक फैन पेज द्वारा शेयर की गयी है। फोटो में न्यासा ने ग्रीन कलर का डीप नैक वाला क्रॉप टॉप पहना हुआ है और बालों को पीछे बाँधा हुआ है। न्यासा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और फोटो में उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा है। उनकी हॉटनेस देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए हैं और उनके बोल्ड अवतार की जमकर तारीफ करने में लगे हुए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गजब"। एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, "ब्यूटीफुल"।
न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। भले ही उनका अकाउंट प्राइवेट हो पर उनके फैन पेजेज उनकी तस्वीरें साँझा करते रहते हैं। जहाँ एक तरफ उनके स्टाइलिश अवतार की लोग चर्चा करते है वहीं कई बार बोल्ड ड्रेसेस की वजह से न्यासा को ट्रोल भी होना पड़ता है। फ़िलहाल न्यासा आगे की पढाई करने के लिए स्विट्जरलैंड गई हुईं हैं। वहाँ से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की जो काफी वायरल भी हुई थीं।