Singham Again Release Date | अजय देवगन ने फाइनली किया 'सिंघम अगेन' की रिलीज का ऐलान, कार्तिक आर्यन की फिल्म से होगी भिड़ंत

By रेनू तिवारी | Jun 14, 2024

अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली सिंघम अगेन की रिलीज कई महीनों के लिए टाल दी गई है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब यह इस साल दिवाली के त्यौहारी सीजन में रिलीज होगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक नए टाइटल पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में उन सभी अभिनेताओं के नाम हैं जो कॉप यूनिवर्स से अपनी भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे और साथ ही फ्रैंचाइज़ में नए सदस्य भी शामिल होंगे।

कार्तिक आर्यन की फिल्म से क्लैश

अब, निर्माताओं ने सिंघम अगेन की नई रिलीज की घोषणा की है, यह अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल से नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश होगी।

इसे भी पढ़ें: Border फिल्म के 27 साल पूरे होने पर सनी देओल ने किया ‘Border-2'’ का एलान

सिंघम अगेन के बारे में

फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अजय देवगन के अलावा, सिंघम अगेन में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी हैं। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम सीरीज की तीसरी किस्त होगी।

इस फिल्म में करीना और दीपिका पहली बार एक साथ काम करेंगी। रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम की भूमिका निभा रही हैं। इस बारे में करीना कपूर ने कहा, ''फिल्म में मेरी और दीपिका की भूमिकाएं बहुत मजबूत हैं, लेकिन यह स्वाभाविक है कि यह महिला प्रधान फिल्मों से अलग होगी। मुझे यकीन है कि लोग इस फिल्म का आनंद लेंगे।''

प्रमुख खबरें

भारत को शुक्रिया बोलते ही बलूचों पर पाक ने की Fighter Jet से बमबारी, अब होगा तगड़ा पलटवार?

Jio Credit में Bank of America करेगा $1.92 Billion का निवेश, 49.9% हिस्सेदारी के साथ मेगा Deal

Narendra Modi रात को नहीं सो पा रहा, हम उन्हें पागल कर देंगे, Rahul Gandhi का बड़ा दावा

अब कैंची अटैक की तैयारी में हूती, सऊदी पर होगा दो तरफा हमला?