Ajay Devgan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंघम हैं अजय देवगन, आज मना रहे अपना 56वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2025

बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में शामिल अजय देवगन आज यानी की 02 अप्रैल को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में राज किया है। उन्होंने साल 1991 के आसपास बॉलीवुड में कदम रखा था। इंडस्ट्री में उनका सामना सलमान, शाहरुख और आमिर जैसे अभिनेताओं से हुआ था। लेकिन अजय देवगन ने हार नहीं मानी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अजय देवगन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

अजय देवगन का जन्म 02 अप्रैल 1969 को हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। लेकिन इंडस्ट्री में वह अजय देवगन के नाम से जाने जाते हैं। वह अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। 

शादी

अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री के बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। अजय और काजोल दोनों ने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया था और फिर साल 1999 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के करीब 5 साल बाद कपल ने बेटी न्यासा का वेलकम किया।

फिल्मी करियर

अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' रही, जो काफी अच्छी रही। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में 'हिंदुस्तान की कसम', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'दे दे प्यार दे' 'सिंघम', 'तानाजी', 'गोलमाल अगेन' और 'दृश्यम 2' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके नाम चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। वहीं साल 2016 में अभिनेता को भारत सरकार की ओर से देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया।

प्रमुख खबरें

US-Iran Deal से इजरायल बाहर! क्या समझौते का होगा पालन, ट्रंप vs नेतन्याहू अब होने वाला है?

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला