सात साल बाद सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं अजय और अभिषेक

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2019

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 2012 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' में साथ स्क्रीन शेयर की थी, ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है। मीडिया सूत्र के अनुसार यह पता चला कि यह जोड़ी अभी तक एक अनटाइटल्ड ड्रामा पर काम कर रही है, जो अजय देवगन द्वारा निर्मित होगी और इसमें अभिषेक और इलियाना डिक्रूज शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी करेंगे जिन्होंने इंद्र कुमार निर्देशित 'टोटल धमाल' में एक रचनात्मक निर्देशक के रूप में काम किया था। फिल्म 'टोटल धमाल' के निर्माता अजय देवगन भी थे।

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, और फिल्म की टीम जल्द इस पर काम करेगी। फिलहाल फिल्म की कहानी के टॉपिक का पता चला है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 1990 और 2000 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित है जिसने भारत के वित्तीय ताने-बाने को बदल दिया। अजय देवगन को यह विषय काफी पसंद आया और उन्होंने बिना देरी के तुरंत इसे करने के लिए तैयार हो गए। फिल्म में इलियाना की बहुत मजबूत भूमिका है, लेकिन अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी नहीं है। फिल्म में कुछ और महत्वपूर्ण किरदार है जिनके नामों का खुलासा अभा नहीं हुआ है। लेकिल इलियाना और अभिषेक बच्चन का नाम सामने आ रहा है। इस फिल्म पर काफी तेजी से काम हो रहा हैं योजना के अनुसार फिल्म को इसी साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में लंदन में राखी सावंत ने कर ली शादी या फिर कोई नया ड्रामा? जानें क्या हैं सच

फिलहाल अजय देवगन फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा भी हैं, जबकि अभिषेक अनुराग बसु की अनथॉलॉजी फिल्म में दिखाई देंगे। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने सबसे पहले रोहित की 2003 की एक्शन फिल्म 'ज़मीन' में साथ काम किया था, इसके बाद मणिरत्नम की 'युवा' आई, जिसके लिए जूनियर बच्चन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इलियाना और अजय देवगन इससे पहले फिल्म बादशाहो और रेड में साथ काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

US-China Tension: Trump-Xi मुलाकात में दिखी रिश्तों की तल्खी, Protocol पर भारी हंगामा

Gautam Adani को USA में बड़ी राहत, SEC रिश्वत केस में सेटलमेंट पर बनी सहमति

Sam Altman के लिए Microsoft का 25 अरब डॉलर का दांव, Satya Nadella की गवाही ने खोले AI की दुनिया के राज

Arshdeep Singh के एक शब्द ने IPL में मचाया तूफान, Tilak Varma को लेकर Video पर बढ़ा विवाद