Chauhan Movie Controversy | अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ के टीज़र पर बढ़ा विवाद, राजपूत संगठन क्षत्रिय परिषद और स्वरा भास्कर ने उठाए कड़े सवाल

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2026

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘‘चौहान’’ अपने पहले टीज़र के रिलीज होते ही बड़े विवादों में घिर गई है। तीन दिन पहले जारी किए गए इस टीज़र पर राजपूत संगठन 'क्षत्रिय परिषद' और अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित सोशल मीडिया के एक बड़े वर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फिल्म पर ऐतिहासिक स्मृतियों का गलत इस्तेमाल कर सांप्रदायिक व जातीय भावनाएं भड़काने और कश्मीर विवाद को असंवेदनशील तरीके से दिखाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

‘टीजर’ की एक पंक्ति है, ‘‘पठानों से कह दो कि चौहान आ रहा है’’, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धार्मिक आधार पर विभाजन को बढ़ावा देने की कोशिश बताया है। अब क्षत्रिय परिषद ने ‘‘चौहान’’ नाम के इस्तेमाल पर अपनी बात रखी है। क्षत्रिय परिषद ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐतिहासिक स्मृतियों का इस्तेमाल सांप्रदायिक गोलबंदी के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हम राजनीतिक हस्तियों, फिल्म निर्माताओं और मीडिया संस्थानों से अपील करते हैं कि वे भारत के अतीत को जिम्मेदाराना तरीके से देखें।’’

बयान में फिल्म के निर्देशक नीरज यादव तथा अभिनेता देवगन की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर ‘‘मौजूदा समय की सांप्रदायिक राजनीति के लिए चौहान वंश के नाम का इस्तेमाल करने’’ का आरोप लगाया और कहा कि वे राजपूत इतिहास का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने, और चुनावी या वैचारिक उद्देश्यों के लिए राजपूत पहचान का दुरुपयोग करने की हर कोशिश को खारिज करते हैं। क्षत्रिय परिषद ने उन ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया जब राजपूतों और पठानों ने एक साथ और एक-दूसरे के लिए लड़ाई लड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: साउथ का महा-धमाका! ‘जय भीम’ के डायरेक्टर और Suriya फिर आ रहे हैं साथ, Hombale Films के मेगा बजट प्रोजेक्ट की शुरुआत!

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कश्मीर में ‘पेलेट गन’ के सबसे कम उम्र के पीड़ित से जुड़ी एक समाचार रिपोर्ट साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘‘क्या बॉलीवुड इसी चीज का महिमामंडन करना चाहता है? पेलेट गन सीमित नुकसान पहुंचाने वाला हथियार नहीं है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। और मुख्यधारा के कश्मीरी, पठान नहीं हैं। कुछ तो शोध कर लिया करो।’’ उन्होंने अपनी पोस्ट का शीर्षक लिखा, ‘‘बॉलीवुड का विवेक अग्निहोत्रीकरण।’’ यह निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संदर्भ में था। ‘जियो स्टूडियोज’ तथा ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ के बैनर तले निर्मित ‘‘चौहान’’ एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

प्रमुख खबरें

Independence Day 2026: आजादी के जश्न में घोलें देशभक्ति का स्वाद, ट्राई करें ये 3 स्पेशल Tricolour Recipes

सहनशीलता को कमजोरी न समझें...NSA डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, Operation Sindoor पर बोले NSA अजीत डोभाल

Colombia Earthquake: भारत ने भेजी 20 Tons Relief की खेप, S Jaishankar बोले- संकट में First Responder है India