Into Wild with Bear Grylls में दिखेंगे अजय देवगन, कहा- यह बहुत डरावना था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘ इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए शूटिंग करना ‘डरावना’ अनुभव था क्योंकि अनजान क्षेत्र में ‘कुछ भी हो सकता था।” देवगन ने हाल में कार्यक्रम के एक एपिसोड के लिए मालदीव में कार्यक्रम के मेजबान बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग की है। एपिसोड की शूटिंग हिंद महासागर में हुई, जहां शार्क का प्रभुत्व है और प्रतिकूल मौसम है। इसके बाद वे वीरान द्वीप पर चले जाते हैं। कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान देवगन ने कहा कि इस एपिसोड को फिल्माना किसी फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग करने जैसा नहीं था। उन्होंने कहा, “ हम फिल्म की शूटिंग की योजना बनाते हैं। हमें पता होता है कि हमें क्या करना है। उसका अभ्यास होता है और फिर रिटेक भी होते हैं। यहां हमें नहीं पता था कि हमें क्या करना है, कम से कम मुझे तो नहीं पता था। यह डरावना था लेकिन मजेदार था।”

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च