गृह सचिव बने रहेंगे अजय कुमार भल्ला, सरकार ने बढ़ाया एक साल का कार्यकाल

By अंकित सिंह | Aug 12, 2021

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की सेवा को एक साल का विस्तार दिया है। अजय कुमार भल्ला एक साल और अपने पद पर बने रहेंगे। अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त 2021 को समाप्त होने वाला था। भल्ला अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर नियुक्त हुए थे। आपको बता दें कि अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला ऊर्जा मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं। गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी थे। कोरोना महामारी के दौरान अजय कुमार भल्ला ने खूब सक्रियता दिखाई है। वह लगातार राज्यों से संपर्क में रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi