कांग्रेस के प्रमुख रणीतिकारों में शामिल हैं Ajay Maken, मनमोहन सरकार में संभाल चुके हैं की अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 12, 2025

कांग्रेस के मजबूत नेताओं में शुमार अजय माकन आज के दौर में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक हैं। वे फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के कोषाध्यक्ष और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हैं। संसद के तीन बार सदस्य और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। माकन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की कैबिनेट में भी बतौर मंत्री लंबे समय तक काम किया है। पूर्व में वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सदस्य अजय माकन का राजनीतिक सफर देखें तो वह शुरू से ही काफी प्रभावी रहा है। उन्होंने जिस तरह के पदभार संभाले हैं उससे भी ये साफ देखा जा सकता है कि उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है। वह युवा एवं खेल मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय गृहराज्य मंत्री, शहरी विकास मंत्री के साथ ही दिल्ली सरकार में केंद्रीय बिजली, यातायात एवं पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं। वे फरवरी 2024 में भारत के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य (1993 से 2004 तक) रहे हैं।

माकन कांग्रेस पार्टी की ओर से आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन (2012-13) के लिए सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे, खेल और युवा मामलों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (2011-12), केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (2009-2011), केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री (2006-2007)। राज्य स्तर पर वे 39 वर्ष की आयु में दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष (2003-04) थे, माकन देश के सबसे युवा अध्यक्ष थे, 37 वर्ष की आयु में बिजली, परिवहन और पर्यटन के कैबिनेट मंत्री (2001-2003) थे, जो उस समय तक के सबसे युवा थे और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव (1998-2001) थे।

जानिए माकन का निजी जीवन

राज्यसभा सांसद अजय माकन का निजी जीवन भी बेहद दिलचस्प है। अजय माकन स्वतंत्रता सेनानी और राजनेताओं के परिवार से आते हैं। उनके परदादा का नाम जगत राम और दादा का नाम ओपी माकन है। ये दोनों ही स्वतंत्रता सेनानी थे और गुजरात जिले के हरिया कस्बे के मूल निवासी थे। अब यह जगह पश्चिमी पाकिस्तान में है। अजय माकन के पिता का नाम सीपी माकन और मां का नाम संतोष माकन है। माकन की शादी राधिका माकन से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं, बेटा ओजस्वी और दो बेटियां आरुषि और अहाना। अजय माकन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल में हुई। उन्होंने बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स से दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। दिल्ली विश्वविद्यालय ही वो जगह है जहां से माकन ने राजनीति की शुरुआत की। वह 1985 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने। हालांकि राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले वह बिजनेसमैन थे।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है