अजय त्यागी ने कहा- एनएसई मामले में सेबी के अधिकार क्षेत्र में रहते हुए काम किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

मुंबई, दो मार्च भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के निवर्तमान प्रमुख अजय त्यागी ने बुधवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक ने एनएसई मामले में अपने अधिकार क्षेत्र के दायरे में रहते हुए और अपनी समझ के अनुसार कार्य किया। उन्होंने इस मामले में आदेशों को कमजोर किए जाने की बात से इनकार किया। पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियामक प्रमुख पद से हटने के बाद त्यागी ने कहा कि कई अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं। त्यागी ने कहा, अब तक जो तथ्य और निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं वे सेबी की खोजबीन पर आधारित हैं जिनका उसने अपने आदेश में खुलासा किया था। हमें अन्य एजेंसियों की जांच का भी इंतजार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi