By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023
वाशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ने यह जानकारी दी है। बंगा विश्व के अलग-अलग देशों की यात्रा के आखिरी चरण में भारत की राजधानी में हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद से वह पृथक-वास में हैं। भारत में बीते दो हफ्ते के दौरान इंफ्लूएंजा और कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,134 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है।