KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरुआत के बावजूद उनके मन में कभी भी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे अपने पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने अपने अंतिम आठ मैचों में से छह जीतकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

रहाणे का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे और यह हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था। मुझे भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा था और मैं उन्हें समय देना चाहता था। मुझे विश्वास था कि अगर हम उनका साथ दें, अगर हम उन्हें समय दें, तो वे दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

USCIRF की रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंता, पाबंदियों का दिया हवाला

Pilibhit में Tiger Attack से 60 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार

Hockey World Cup में Belgium से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर रहा सफर