Ajit Agarkar बन सकते हैं टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, दिल्ली कैपिटल्स से दिया इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर बीसीसीआई पुरुष मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में सबसे आगे आ गए हैं। बुधवार को अजित अगरकर का नाम इस रेस के लिए सामने आया था। माना जा रहा है कि मुख्य चयनकर्ता पद के लिए साक्षात्कार 1 जुलाई को हो सकता है। फरवरी में चेतन शर्मा के अनौपचारिक रूप से बाहर होने के बाद शिव सुंदर दास वर्तमान में अंतरिम आधार पर पुरुष चयन समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। सीएसी के पास ऐसे चयनकर्ता को चुनने का अधिकार है जो मतभेद होने पर हाई प्रोफाइल टीम प्रबंधन के सामने खड़ा हो सके। 

इसे भी पढ़ें: World Cup 2023 | भारत पाकिस्तान के मैच ने खोली अहमदाबाद के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की किस्मत! 14-15 अक्टूबर दिन होटल के कमरों की कीमतें बढ़ी

टीम इंडिया में रहा है शानदार सफर

दिवंगत रमाकांत आचरेकर के शिष्य रहे 45 वर्ष के अगरकर 191 वनडे, 26 टेस्ट और चार टी20 मैच खेल चुके हैं। समझा जाता है कि उस समय मुंबई क्रिकेट संघ को अगरकर की दावेदारी से समस्या थी और यही वजह है कि उन्हें नहीं चुना गया। इसके अलावा उन्हें चुनने पर चेतन शर्मा अध्यक्ष नहीं बनते जिन्हें बोर्ड के एकवर्ग का समर्थन हासिल था। एमसीए के मौजूदा पदाधिकारियों को अब दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके पास सलिल अंकोला है। दिलीप वेंगसरकर और रवि शास्त्री के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने आवेदन किया है या नहीं। वेंगसरकर 2005 से 2008 तक अध्यक्ष रह चुके हैं और अधिकतम कार्यकाल चार साल का होता है यानी उनके पास एक ही साल बचा है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति