आतंकवाद पर 'दोहरे मानदंड' अपनाने से बचने की जरूरत, सुरक्षा परिषदों के सचिवों की बैठक में बोले अजीत डोभाल

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2024

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को कजाखस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एनएसए की बैठक में भाग लिया, इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सदस्य देशों के साथ कई सदियों पुराने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डोभाल ने कहा कि नई दिल्ली पारगमन व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है जो एससीओ सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान करना चाहिए। एनएसए ने 22 मार्च को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 140 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने अपने रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव को सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ भारत की एकजुटता से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: PM Modi ने NSA Ajit Doval को अचानक Israel में किस मिशन पर भेजा था, क्या संघर्षविराम के लिए पहल हो रही है?

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने एससीओ क्षेत्र में विभिन्न आतंकवादी समूहों द्वारा जारी खतरे का मुद्दा भी उठाया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा नामित आतंकवादी समूह, अल कायदा और उसके सहयोगी, आईएसआईएस और सहयोगी संगठनों के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा भी शामिल हैं। बैठक के दौरान डोभाल ने आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी के लिए ड्रोन सहित प्रौद्योगिकी के उपयोग का मुकाबला करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल