Maharashtra: पूरी होगी अजित पवार की महत्वाकांक्षा, धाराशिव में भावी सीएम बताते हुए लगा पोस्टर

By अंकित सिंह | Apr 25, 2023

मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने दिए गए बयान के बाद एनसीपी नेता अजित पवार लगातार सुर्खियों में है। अजित पवार ने साफ तौर पर कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार कयासों का दौर जारी है। अजित पवार का यह बयान तब आया था जब महाराष्ट्र की राजनीति में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इन सबके बीच अजित पवार को लेकर एक पोस्टर दिखाई दे रहा है। अब यह पोस्टर भी राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। धाराशिव में एनसीपी नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में अजीत पवार की तस्वीर भी है।

इसे भी पढ़ें: MVA का चौकीदार हूं और मैं बोलूंगा, अजित पवार के बयान पर संजय राउत का पलटवार, शरद पवार को लेकर कही ये बात

अजित पवार के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम उन्हें (एनसीपी के अजीत पवार) शुभकामनाएं देते हैं। फडणवीस ने कहा कि मैंने अजित पवार का इंटरव्यू नहीं देखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी का मुख्यमंत्री बनने में कोई बुराई नहीं है, कई लोग इसे पसंद करते हैं लेकिन हर कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हम उन्हें (एनसीपी के अजीत पवार) शुभकामनाएं देते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास अघाड़ी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि महा विकास अघाड़ी के भीतर क्या चल रहा है, मैंने बार-बार कहा है कि वे खुद को 'वज्र मुठ' (मुट्ठी) कह रहे हैं, लेकिन इसमें कई दरारें हैं, यह 'वज्र मुठ' (मुट्ठी) कभी नहीं हो सकती।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप