By अभिनय आकाश | Jan 02, 2025
विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद एमवीए में बेचैनी के बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि नेशनल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के नेता विलय की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मां आशाताई पवार ने भी बुधवार को पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन किए और प्रार्थना की कि पूरा पवार परिवार फिर से एकजुट हो जाए। उन्होंने कहा, "भगवान विट्ठल मेरी प्रार्थना सुनेंगे और शरद पवार और अजित पवार एक साथ आएंगे।
वहीं, एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वे शरद पवार को अपना भगवान मानते हैं। अगर मैं हनुमान की तरह अपनी छाती चीर दूं, तो आप मेरे सीने में शरद पवार को देखेंगे। शरद पवार हमारी बात सुनेंगे और दोनों एक साथ आएंगे। भले ही हमारे राजनीतिक रास्ते अलग-अलग हैं, लेकिन हमारे मन में उनके लिए सम्मान है और रहेगा।