अजित पवार राकांपा विधायकों की बैठक में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। राकांपा नेता अजित पवार बुधवार को यहां पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अजित ने भाजपा से हाथ मिला लिया था हालांकि मंगलवार को वह अलग हो गए थे। यह बैठक वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई। महाराष्ट्र के राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल तथा दिलीप वालसे पाटिल भी बैठक में मौजूद थे।

राज्य में 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में अजित पवार पुणे की बारामती सीट से 1.65 लाख मतों से विजयी हुए थे। बीते शनिवार को उनके भाजपा के साथ हाथ मिलाने और देवेंद्र फडणवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने से उनकी पार्टी और परिवार हैरान हो गए थे। राकांपा ने उसी दिन अजित को पार्टी के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। हालांकि वह पार्टी के सदस्य बने रहे। अजित ने मंगलवार को ‘निजी कारणों’ का हवाला देकर उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस कदम के चलते फडणवीस को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और राज्य की भाजपा नीत सरकार गिर गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर