शेख हसीना के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जाएंगी अपने देश !

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2026

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की खबर पर मुहर लगते ही काफी समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां बांग्लादेश और भारत के संबंध फिर से मजबूत होने के संकेत मिलने लगे हैं। तो वहीं अब बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बहुत बड़ा सिग्नल मिला है। यह सिग्नल शेख हसीना की वतन वापसी और बीएनपी के साथ दोस्ती का है। पहला संकेत तो शेख हसीना के बेटे ने तभी दे दिया था जब बांग्लादेश के चुनाव नतीजों में तारिक रहमान की पार्टी बाजी मारती हुई दिखाई दी। इस दौरान शेख हसीना के बेटे सजीव वाजेद जॉय ने चौंकाने वाला दावा किया था। वाजेद ने दावा किया था कि उनकी पार्टी जल्द ही तारिक रहमान के साथ संपर्क साध सकती है। वाजेद का यह कदम जमात इस्लामी के बढ़ते प्रभाव को रोकने की एक सोची समझी कोशिश मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Tarique Rahman के शपथ ग्रहण में PM Modi को बुलाकर Bangladesh ने पाकिस्तान को भी भेजा इनविटेशन

पार्टी को आम चुनाव में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन अब खुलना में पार्टी दफ्तर को नए सिरे से जीवित किया गया है। इस दफ्तर को जुलाई विद्रोह के दौरान जला दिया गया था। खुलना को एक वक्त में आवामी लीग का गढ़ माना जाता था। तो वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि आवामी लीग के बड़े नेता देश लौटने की तैयारी में है। ये नेता मौके की तलाश में है। ये नेताओं की कोशिश फिर से जमीन पर आवामी लीग को मजबूत करना है। फिलहाल शेख हसीना भारत में है। हसीना की वापसी हो पाएगी या नहीं इसके  बारे में पार्टी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। हसीना पर बांग्लादेश में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें फांसी की सजा भी सुनाई जा चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप