Ajit Pawar ने संयम नहीं बरता: भाजपा की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार द्वारा पुणे में महानगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी की आलोचना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। वह पवार के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनकी पार्टी सत्तारूढ़ महायुति में शामिल है।

पवार ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड महानगरपालिका चुनावों से पहले स्थानीय प्रशासन को लेकर भाजपा को बार-बार निशाना बनाया है। गौरतलब है कि अजित पवार ने पुणे जिले में दो नगर निकायों के लिए अपने चाचा शरद पवार नीत राकांपा (शरदचंद्र पवार) के साथ गठबंधन किया है।

फडणवीस ने एक मराठी टीवी चैनल से कहा, मुझमें बहुत धैर्य है और यह टूटेगा नहीं। हमने सहयोगी होने के नाते यह तय किया था कि हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं बोलेंगे। लेकिन अजितदादा ने संयम नहीं बरता। पुणे में आलोचनात्मक टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता। मैंने न तो सहयोगियों के खिलाफ कुछ बोला है और न ही दूसरों के खिलाफ। मुंबई आने पर मैं जवाब दूंगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate