अजित पवार ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के साथ विकास परियोजनाओं पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

 टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास के उद्देश्य से चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।

वर्ष 2022 में चंद्रशेखरन को महाराष्ट्र आर्थिक सलाहकार परिषद का प्रमुख बनाया गया था। इस परिषद को ऐसी रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था जिससे महाराष्ट्र 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सके।

पवार ने कहा कि दोनों के बीच आदर्श ग्राम विकास, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों, महिला स्वयं सहायता समूहों, जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं, डिजिटल साक्षरता, युवा रोजगार और छात्रवृत्ति योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयासों से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और महाराष्ट्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है